नवीन ग्राम सभा के लिए महिला पुरूषों ने चुने से बनाया नक्शा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- जिले की दसनावल ग्राम पंचायत के इमली फलिया में नवीन ग्रामसभा के लिए चार फलियों के ग्रामीणजनों ने एकत्रित होकर प्रस्ताव रखा गया। बुधवार को पेसा एक्ट जिला समन्वयक मनीष डुडवे द्वारा ग्रामीण जनों को नवीन ग्रामसभा के नियमों की जानकादी दी गई। साथ ही गोगावां ब्लॉक समन्वयक द्वारा पेसा नियम की बारीकियां बताकर ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।

वहीं नवीन ग्रामसभा के लिए महिलाओंपुरुषों ने चुने से ग्राम का नक्शा तैयार किया। इस उपलक्ष्य में आसपास की पंचायतों से मोबिलाइजरों ने नवीन ग्रामसभा गठित करने की बारीकियां सीखीं। पेसा जिला समन्वयक ने मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने व सिकल्स एनीमिया जैसी गंभीर बिमारियों के बारे में ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।

164 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!