मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अगस्त तक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य लगातार जारी है। एसडीएम खरगोन  भास्कर गाचले ने बताया कि  विधानसभा खरगोन में अब तक 7 हजार से अधिक फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 प्राप्त हुए है। फॉर्म-6 3058, फॉर्म-7 825 और फॉर्म-8 3189 प्राप्त हुए हैं।

इस तरह बाद अब तक खरगोन विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 7072 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह कार्य 31 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। इसके बाद एसडीएम व तहसीलदारों से आगे की कार्यवाही की जाएगी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने आदि के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे है। गत दिवस जनसेवा मित्रों द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर जनजागरूकता का कार्य किया गया।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!