Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

आगामी विधानसभा चुनाव को तहत मीडिया से रूबरू हुए विधायक पावरे

2 min read
Text Size:
बड़वाह – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर  चुनावी तैयारी का फीडबैक लेने के लिए बड़वाह विधानसभा के प्रवास पर आए महाराष्ट्र के शिरपुर विधायक काशीराम पावरे  नपा परिसर में करीब 4 बजे स्थानीय मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए। जहा चर्चा कर उन्होंने प्रवास का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना बताया। और कहा टिकट के लिए सर्वे करने नहीं आया हूं। भाजपा एक परिवार है न कि पार्टी। चुनाव में प्रत्याशी कमल का फूल रहता है। उसी चेहरे पर चुनाव लड़ा व जीता जाता है। आगे कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है। राज्य और केंद्र सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजना चलाई है। जो हितग्राहियों के लिए लाभदायक साबित हुई है। इसी को लेकर कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचेंगे। पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। प्रवास के कार्यक्रमों के संबंध में विधायक श्री पावरे ने कहा की मै 27 अगस्त तक सात दिवसीय बड़वाह विधानसभा के प्रवास पर हु।
प्रथम दिवस कोर कमेटी के सदस्यों से चुनाव की हार-जीत के आकलन के संबंध में चर्चा की।  बड़वाह मंडल पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर पार्टी के कार्यों का मूल्यांकन किया। जबकि बनाए गए शक्ति केंद्र के संयोजक,बूथ अध्यक्ष व पन्ना समिति से कार्यों का सत्यापन किया। मोर्चे,प्रकोष्ठ और वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। इसी तरह 22,23,24,25,26,27 अगस्त को सनावद, बेड़िया और ग्रामीण क्षेत्र में बैठक  की जाएगी। जहा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन हेतु विधानसभा स्तरीय  आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला, भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नगर मंडल महामंत्री रवि ऐरन,मंडल मीडिया प्रभारी अंतिम केेवट,कपिल वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
108 Views
What do you think?

Leave a Reply