बड़वाह – भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक अब जाग जाओ। चुनावी समय निकट आ चुका है। टिकट किसी को भी मिले। हमारा लक्ष्य भाजपा को जिताना और कमल के फूल को खिलाना है। हमे हर हाल में पार्टी का झंडा फिर लहराना है। उक्त बात आगामी चुनाव को लेकर बड़वाह विधानसभा के प्रवास पर आए महाराष्ट्र के शिरपुर विधायक काशीराम पावरे ने नगर मंडल व सभी मोर्चो के पदाधिकारी सहित 6 शक्ति केंद्रों के संयोजक,21 बूथ के अध्यक्ष-पन्ना समिति की सिलसिलेवार हुई बैठक के दौरान कही। और चुनाव में कार्यकर्ताओं से जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। शुरुआत पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। तत्पश्चात अतिथियों का मार्गदर्शन हुआ। स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर ने दिया और पार्टी के दायित्वों की संरचना को विस्तार से बताया।विधायक श्री पावरे ने अपना राजनीतिक अनुभव भी साझा किया।
कहा 30 साल का राजनीतिक कैरियर हो चुका है । 15 साल मैं गांव का सरपंच रहा। अब 15 साल का विधायक हूं। इस बीच जनपद अध्यक्ष और मंडी का अध्यक्ष भी रह चुका हू। लेकिन एक बार भी हार नहीं हुई। उन्होंने अपनी सेवा कार्य का बखान करते हुए कहा की मेरी कार्यशैली से ही मैं जनता के मन में बसा हुआ हु ।उन्होंने आग्रह किया की पद लेकर घर पर नही बैठे। निरंतर समाज सेवा करें। पार्टी समर्पित काम करें। आपको दिए गए दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें। चुनाव जीतने के लिए सामाजिक स्तर पर एक-एक मतदाताओं से संपर्क करे । उन्हें राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताए। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि चुनाव में तन्मयता के साथ भीड़ जाए। टिकट कमल का फूल होगा। पूरी शिद्दत के साथ काम करें। राष्ट्र हित में सरकार बनाएं। जिला महामंत्री महिमा ठाकुर ने कहा बूथ जीता-चुनाव जीता का मूल मंत्र ध्यान में रखें। बूथ को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम सम्पन्न होने पर मंडल महामंत्री रवि ऐरन ने आभार माना।
Views Today: 2
Total Views: 168

