खंडवा- हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार सदैव किसानों के साथ है, और किसानों के हितों के लिए योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है, खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है ,अन्नदाता किसानों के संकट के समय भी हम किसानों के साथ खड़े हैं , यह बात खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही, सांसद श्री पाटिल ने कहा कि आपने जो प्याज निर्यात पर 40% एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का ज्ञापन मुझे सौंपा है इस पत्र को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री व अन्य मंत्रियों से चर्चा कर इसका निराकरण करवाऊंगा , किसानों के दुख दर्द को हमारी सरकार समझती है और किसानों का किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारीयो ने इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मुलाकात कर किसान हित की अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में कहा गया कि केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय व्दारा प्याज कि किमत कम करने कि नियत से प्याज के निर्यात पर 40% एक्सोर्ट ड्यूटी लगाई गई है। जिससे प्याज के भाव मंडियों मे गीर रहे है इससे किसानो को भारी नुकसान उठाना पडेगा, किसान तीन वर्ष से प्याज फसल मे घाटा उठाता आ रहा हैं, केन्द्र सरकार द्वारा जो एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई गई है किसानों के हितों के लिए इसे तुरंत वापस ले जिससे किसानों को अपनी प्याज का वाजिब दाम प्राप्त हो सके, सांसद को ज्ञापन सौंपते समय किसान संघ के अध्यक्ष राधेश्याम चाचारिया, उपाध्यक्ष सुभाष पटेल, गौरी शंकर पटेल, धर्मेंद्र गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे
Views Today: 2
Total Views: 86

