दुग्ध संघ से संबद्ध दुग्ध समितियों के अध्यक्ष व संघ प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

खरगोन- एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड  भोपाल से संबद्ध इंदौर सहकारी दुग्ध संघ से संबद्ध खरगोन क्षेत्र की दुग्ध समितियों के अध्यक्ष, दुग्ध संघ प्रतिनिधि, सचिव की बैठक का आयोजन सोमवार को कस्तूरी होटल खरगोन में किया गया। बैठक संचालक महाप्रबंधक विपणन एवं पशु आहार संयंत्र  महेंद्र सिंह चौधरी, महाप्रबंधक क्षेत्र संचालन  दीपक शर्मा, प्रभारी सहायक महाप्रबंधक डॉ चिरंजीव चौहान, प्रबन्धक क्षेत्र संचालन  आरपीएस भाटिया,  धीरेंद्र प्रताप त्यागी, प्रबन्धक संयंत्र संचालन  एनपी साहू की उपस्थिति में प्रारम्भ की गई।

   बैठक के दौरान दुग्ध समितियों के अध्यक्ष, दुग्ध संघ प्रतिनिधियो द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक को महाप्रबंधक विपणन, पशु आहार संयंत्र  दीपक शर्मा ने संबोधित करते हुए दुग्ध संघ की गतिविधियों व पशु आहार निर्माण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। महाप्रबंधक क्षेत्र संचालन डॉ चिरंजीव चौहान ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से दुग्ध उत्पादक सदस्यों के लिए प्रभावशील मुद्रा लोन योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि मुद्रा लोन योजना का लाभ सभी दुग्ध उत्पादक सदस्य उठाए। साथ ही केसीसी लोन एवं क्रृमी नाशक औषधि की भी जानकारी दी गई। वेटनरी विभाग के डॉक्टर एचसी पटेल ने मध्य प्रदेश शासन एवं नाबार्ड द्वारा दुग्ध उत्पादको के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं को बीमारियों से कैसे बचाएं इसकी भी सलाह दी गई।

प्रभारी सहायक महाप्रबंधक  आरपीएस भाटिया ने अपने उद्बोधन में दुग्ध समितियों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि द्वारा साझा की गई समस्याओं का विस्तार से निराकरण किया गया। साथ ही बैठक प्राप्त सकारात्मक सुझावों पर भी दुग्ध संघ स्तर से निर्णय लेकर प्रभावशील करने का आश्वासन दिया गया। संचालक  महेंद्र सिंह चौधरी द्वारा संघ द्वारा दुग्ध उत्पादक समिति/सदस्यों के बेहतरी के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया गया। साथ ही संघ एवं समिति के उत्थान के लिए सभी स्तरों पर सामंजस्य किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी महानुभावों का आभार क्षेत्र संचालन प्रबन्धक  डीप. त्यागी द्वारा माना गया।

160 Views

Leave a Reply