नागपंचमी पर नाग मन्दिरो में हुआ विशेष पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 बड़वाह-  शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में  नागपंचमी का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। लोगों ने प्रातःकाल से ही नाग मंदिरो व आसपास के शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना की और भगवान नाग देवता की प्रतिमा को दूध चढ़ाकर मन्नतें मांगी। इस दौरान शिवालयों और भिलट देव मंदिरों में श्रद्धालुओं की ताता लगा रहा।

सुबह लोगों ने सुरतीपुरा तालाब स्थित नाग मंदिर, कबीट वाले भिलट बाबा, सराफा बाजार स्थित नाग मंदिर, पंच मुखी नाग देवता गोदी पट्टी, दशहरा मैदान ,टावर बेड़ी पोल्ट्री फार्म स्थित नाग मंदिर एवं नागेश्वर मंदिर में जाकर श्रद्धालुओं ने पूजन कर दूध चढ़ाया और सुख समृद्धि की कामना की।पंडितो का कहना है की इस दिन नाग-नागिन के जोड़े के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं सांपों को दूध पिलाने से सभी बाधाएं दूर होती हैं। जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष है वह अगर नागपंचमी को इसकी पूजा कराएं तो यह दोष हमेशा के लिए दूर हो जाता है ।

152 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!