बैतूल- एनएसयूआई चिचोली के तत्वावधान में राज्यपाल, मुख्यसचिव, कुल सचिव राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ के नाम से बीएससी तृतीय एवं एमएससी चतुर्थ सेम के परिक्षा परिणाम में संशोधन की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। इससे पूर्व संगठन द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन भी किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवम आर्य ने बताया कि बीएससी तृतीय एवं एमएससी चतुर्थ सेम का राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय द्वारा जो परीक्षा परिणाम घोषित किया गया हे। जिसमें यह पाया गया है कि विद्यार्थियों को 1,2,3 नंबर से अनुउत्तीर्ण कर दिया गया है।
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पंवार ने बताया कि विद्यार्थियों का कहना है उनका पेपर अच्छा जाने के बावजूद उन्हे जो नंबर मिले हैं उससे वह संतुष्ट नहीं हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि परिणाम पर पुन: विचार किया जाए। इस अवसर पर चिंटु ठाकुर, आकाश गंगारे, अनुज शुक्ला, संटि वाघमारे, अभिषेक कालभोर, शुभम यादव, सुयश आर्य, प्रहलाद, गोचरे, हिमांशु पाटिल, अनिष शेषकर, विशाल बारवे, हर्षित जुमड़े,
पवन साकरे, द्विवाशं यादव, संजय टेकाम आदि मौजूद थे।

