Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल

कुनबी समाज की महिलाओं ने पौधारोपण कर मनाई हरियाली तीज

2 min read
Text Size:

बैतूल-  आमची माती, आमची संस्कृति, लोन्हारी कुनबी समाज की महिलाओं ने  महालक्ष्मी सभागृह भग्गूढाना में हरियाली तीज मनाई। सबसे पहले टाइम मेम द्वारा पंक्चुअल क्वीन की विजेता मधुबाला ताई देशमुख रही। हरियाली तीज के अवसर पर महिला संगठन ने पौधारोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई संरक्षक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूजन किया गया। मंचासीन वंदना ताई देशमुख, चंद्रकांता ताई लिखितकर, कल्पना ताई धोटे, जयाताई मानकर, लता ताई देशमुख, प्रभा ताई वागद्रे, चंद्रकला ताई गावंडे, पूर्व अध्यक्ष संगीता घोड़की नर्मदा पुरम विभाग संयोजिका वंदना कुंभारे, सकु ताई वागद्रे का पौधे देकर बैच लगाकर सम्मान किया गया। लिखित गेम में ममता बोडखे को तीज क्वीन का ताज पहनाया तथा सामूहिक अन्य गेम सावन क्वीन का योगिता बरडे एवं मिसेज हरियाली का ताज गीता वराठे को पहनाया गया।

समाज की अध्यक्ष रेखा बारस्कर ने कहा हरियाली तीज पति की आयु और परिवार की खुशहाली के लिए मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं में नई स्फूर्ति, उत्साह का वातावरण निर्मित होता है। सभी को सौभाग्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम कार्यकारिणी सचिव अलका खंडागरे, सहसचिव नीलम वागद्रे, उपाध्यक्ष जमुना पंडाग्रे, सह उपाध्यक्ष वंदना काले, कोषाध्यक्ष मनीष कनाठे, संयुक्त सचिव कल्पना चढोकार ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाई। लक्ष्मी बाई जोन संचालन करता छाया चढोकार एवं योगिता गायकवाड ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अर्चना पंडाग्रे, सुनीता वागद्रे, उषा वागद्रे, कला माकोड़े, प्रेमा कामतकर, रंगोली में भारती धोटे एवं प्रवीण वरकड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला संगठन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply