कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटने से मृत्यु होने पर

नर्मदापुर-  खेत में कृषि कार्य करने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से मृत्यु होने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मृतक के वारिसान को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

संयुक्त कलेक्टर नर्मदापुरम ने बताया है कि ग्राम माछा स्थित खेत में स्थानीय निवासी मिथलेश गोस्वामी द्वारा कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबने के कारण मृत्यु हो गई थी, मृतक के वारिस उनकी पत्नी श्रीमती वर्षा भारती को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

102 Views

Leave a Reply