सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों को बीईओ के प्रभार से मुक्त किया जाएगा
शिक्षा में सुधार के लिए तीनों विभागों के साथ हुई संयुक्त बैठक
खरगोन – कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा जिले की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान और जनजाति कार्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में निर्माण कार्याें के अलावा उनके द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने से सम्बंधित अहम बिंदुओं पर समीक्षा की गई। सर्व शिक्षा अभियान के निर्माण कार्याें से प्रारम्भ हुई समीक्षा में कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि विभागीय शालाओं के मरम्मत कार्य 44 जो पूर्ण हुए हैं। उन सब की फ़ोटो कार्य वार प्रदान की जाए। साथ ही आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि सभी की गुणवत्ता जांचे और 3 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही 50 प्रतिशत तक पूर्ण कार्य 31 अगस्त तक तथा 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले सभी कार्याें को 31 सितम्बर तक पूर्ण करने की हिदायत दी गई हैं। पूर्ण नहीं कर पाए तो इंक्रीमेंट रोकने की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान प्रभारी शिक्षा अधिकारी श्रीमती हेमलता सोलंकी, अतिरिक्त जिपं सीईओ पुरुषोत्तम पाटीदार, जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, डीपीसी शैलेन्द्र क़ानूडे, सभी बीईओ, बीआरसी तथा उपयंत्री व सहायक यंत्री उपस्थित रहे।
निरीक्षण में निकली खामियों को दूर करने के निर्देश

कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा गत दिनों सेगांव व धुलकोट की स्कूलों का भ्रमण किया गया था। इस दौरान भोजन, शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति, शिक्षा गुणवत्ता तथा विभागीय कर्मचारियों के आपसी मनमुटाव आदि की समस्याएं देखी गई। बैठक में उन बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे बीईओ जो सीएम राइज स्कूलों में शिक्षक हैं उन्हें तत्काल प्रभार से मुक्त करे। उनको सिर्फ पढ़ाने के लिए नियुक्त किया जाए। साथ ही स्कूलों में अच्छे अतिथि शिक्षकों की नियुक्त की जाए। जिसमें पूर्व जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। आश्रम, छात्रावास, कन्या परिसर, एकलव्य परिसर सभी को पुनः लिखित निर्देश जारी करें। किसी भी बालक के निवाले में किसी प्रकार से कटौती नहीं करे नास्ता और भोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी को पूरा करे। इसके लिए भी विभाग अभियान के रूप में लेकर जांच प्रारम्भ करे। साथ ही 5 सितम्बर को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करे। जिसमें अच्छे शिक्षकों को सम्मानित किया जाए। विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए छोटी चेयर और टेबल की व्यवस्था भी कराये।
Views Today: 2
Total Views: 80

