Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत निगम द्वारा सिंधी कॉलोनी स्थित उद्यान में किया गया पौधारोपण

1 min read

 खंडवा- आजादी केे अमृत महोत्सव में चलाये जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत निगम द्वारा आज सिंधी कॉलोनी स्थित उद्यान मेें पौधारोपण किया गया।ह समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा महापौर अमृता यादव के मार्गदर्शन में मेरी माटी मेरा देश के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी कड़ी में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ कार्यक्रम मेें माननीया महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, निगमाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, मेयर इन काउंसिल सदस्य सोमनाथ काले,  राजेश यादव,  वरूण विक्की भावरे,  अनिल वर्मा पूर्व पार्षद सुनील जैन , संदेश गुप्ता सहित निगम के पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में निगमायुक्त  नीलेश दुबे, उपायुक्त  सचिन सिटोले,  प्रदीप कुमार जैन, कार्यपालन यंत्री  एच आर पांडे, प्रभारी सहायक यंत्री  संतोष पांडे,  संजय शुक्ला, राधेश्याम उपाध्याय,सहायक विधि अधिकारी राकेश ललित झाोन प्रभारी  सखाराम भट्ट सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  इस अवसर पर माननीया महापौर श्रीमती यादव द्वारा शहर वासियों से पर्यावरण की रक्षा के लिए और ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पौधारोपण करने के साथ पौधो एवं पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन की अपील की गई।

150 Views

Leave a Reply