
खरगोन- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर 26 अगस्त तक 11 दिनी स्नेह यात्रा प्रारम्भ हुई है। जिले में इस यात्रा का शुभारंभ महेश्वर के मेहतवाड़ा से हुआ है। जन अभियान परिषद के माध्यम से यात्रा 52 जिलो में आयोजित हो रही है। यात्रा में मुख्य संस्कृति विभाग के माध्यम से निर्धारित संत हरिओमान्द जी महाराज एवं अन्य स्थानीय साधु संतों के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार, रामचंन्द्र मिशन, योग आयोग, पंतजलि के जिले के प्रमुखों के साथ यात्रा का आंरम्भ हुआ। यात्रा के प्रथम दिवस पर ग्राम महेतवाडा में स्नेहा यात्रा का शुभारंभ अवसर पर स्वामी हरिओमआनंद जी महाराज, स्वामी अरविंदानंद जी महाराज, श्रद्धानंद जी महाराज, गायत्री परिवार से सीताराम जी मकवाना, हार्टफूलनेस सस्ता से नरेंद्र जी सोहनी, पतंजलि पीठ से कैलाश जी पाटीदार एवं सभी साधु संतों का पुष्पा हार से स्वागत ग्रामीण जनो के द्वारा किया गया। इसके पश्चात स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह से संवाद किया। स्वामी श्रध्दानंद जी महाराज ने ग्रामीण जनो को अपने वक्तव्य में कहा की हम सब जाति प्रथा में बैठे हुए हैं पर हम सब के पिता की संतान हैं। उसके बाद भी हम भेदभाव छुआछूत को ज्यादा मान रहे हैं। आपसी संबंधों में बनती जा रही है। वह समाज हमसे दूर होता जा रहा है। आओ हम सब एक साथ मिलकर एक पिता के संतान होने के नाते जाति पंथ भेदभाव छुआछूत से ऊपर उठकर जैसे पीपल नेम जो किसी भी राहगीर को पशु पक्षियों को हार्दिक हो बिना कुछ लिए सब कुछ हो देते हैं जैसे नदी हुआ बावड़ी बिना भेदभाव के सबको पीने के लिए पानी देते हैं ऐसे ही अनेक महत्वपूर्ण बातों विचारो के माध्यम से ग्रामीण जनो को जागरूक किया गया।
पहले दिन इन गांवो से होकर निकली यात्रा
यात्रा आरंम्भ पश्चात ग्राम महेतवाडा,ईटावदी, मिर्जापुर, करोली, मातमुर,ठनगांव, समराज कवडिया सोमाखेडी होते हुए यात्रा का अंतिम पड़ाव चोली में जन संवाद के साथ रात्रि विश्राम हुआ । स्नेह यात्रा प्रतिदिन अलग-अलग ग्रामों में जिले के समस्त विकासखण्डों से होती हुई 26 अगस्त 2023 को विकासखण्ड कसरावद के ग्राम खलबुजुर्ग में जाकर समाप्त होगी। इस यात्रा के प्रथम दिन स्नेह यात्रा का महेतवाड़ा के हनुमान मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला समन्वयक विजय शर्मा ने उपस्थित संतो का परिचय कराया। जिसमें स्वामी हरिओमआनंद जी महाराज, स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज, अरविंदानंद जी महराज, का गांव के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा संतों का पुष्पहार से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विजय शर्मा ने स्नेह यात्रा के बारे में जानकारी दी इसके पश्चात स्वामी सदानंद जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह से संवाद किया गया। इसके पश्चात यात्रा अगले ग्राम की ओर प्रस्थान करते हुए ग्राम इटावदी पहुंची राम मंदिर मैं कार्यक्रम होगा जिसमें स्वामी हरिओम आनंद जी महाराज जनसमूह से चर्चा की उसके पश्चात ग्राम करौली मैं संपर्क करते हुए मिर्जापुर से मातपुर मैं जनसमूह से स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज स्वामी हरिओम जी महाराज ने संवाद किया इसके पश्चात बिलपत्र का रोपण किया।
दूसरे दिन यात्रा आखीपुरा तक पहुँचेगी
दूसरे दिन यात्रा जलूद से प्रारम्भ हुई। यहां स्वामी ओमानंद, श्रदानंद महाराज, महामण्डलेश्वर मंगल दास महाराज और स्वामी जनार्दन महाराज के शुभ वचनों के साथ प्रारम्भ की। यात्रा छोटी खरगोन, धरगांव, नान्द्रा, पथराड़ के बाद करही पहुँचने पर विश्राम किया। इसके बाद दोपहर पश्चात पुनः कतरगांव, मुंडेरा बिल बावड़ी होकर आखीपुरा पहुँचेगी। समाचार लिखे जाने तक यात्रा मुंडेरा पहुँच चुकी थी। इसके साथ यात्रा में परिषद के समस्त विकासखण्ड समन्वयक, प्रस्फुटन,नवांकुर समिति सदस्यों के साथ सीएमसीएलडीपी के छात्र मेंटर व ग्रामीण जन सम्मिलित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 128

