विद्यार्थियों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का किया दौरा,अस्त्र-शस्त्रों को समझा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बड़वाह – स्थानीय नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रिय प्रशिक्षण केन्द्र, बड़वाह का दौरा किया। जहॉ उन्होंने र्सी.आइ.एस.एफ. के अधिकारियों के सानिध्य में अत्याधुनिक अस्त्र-शस्त्रों को करीब से देखा और उन्हें स्पर्श किया ।वही उन शस्त्रों के उपयोग के महत्व समझा। सीआईएसएफ के अधिकारियों द्वारा भर्ती होने की प्रक्रिया को विस्तृत रूप में समझााया । बच्चों का यह दौरा बहुत ही ज्ञानवर्द्धक रहा।

जबकि दूसरी ओर विद्यालय में एस.डी.एम. प्रदीप कुमार सोनी तथा तहसीलदार शिवराम कनासे ने मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विद्यालय में व्याख्यान दिया। अधिकारियो ने बताया कि भारत में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है जिसमें मतदान के अधिकार का बहुत ही विशेष महत्व होता है। भारतीय संविधान में 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया गया है। विद्यालय के युवा छा़त्र-छात्राओं को सुझाव देते हुए बताया कि वे निष्पक्ष रूप से योग्य उम्मीद्वार को चुनने में अपने मतदान के अधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करे।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!