Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

लाड़ली बहना सेना को दिया गया प्रशिक्षण

1 min read

खण्डवा- राज्य शासन द्वारा महिला कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खण्डवा जिले में लाड़ली बहना सेना का प्राथमिकता से गठन किया जा चुका है। राज्य स्तर पर लाड़ली बहना सेना का प्रथम स्तर का प्रशिक्षण भी जिले के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा लिया जा चुका है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  विष्णु प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि मास्टर ट्रेनर परियोजना अधिकारी छैगांवमाखन  नंदराम चौहान द्वारा खण्डवा जिले की लाड़ली बहना सेना से संबंधित विभागीय अमले को  जनपद पंचायत सभाकक्ष में द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष श्रीमती मोना दफ्तरी के द्वारा महिला उत्पीड़न अधिनियम 2013 के संबंध में जानकारी दी गई, जिसमें आंतरिक परिवाद समिति एवं स्थानीय परिवाद समिति के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तृत रूप से समझाया गया। परियोजना अधिकारी खालवा श्रीमती नेहा यादव द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों को लाड़ली बहना सेना के कर्त्तव्यों एवं उत्तर दायित्वों की जानकारी भी दी गई।

92 Views

Leave a Reply