जिले में स्नेह यात्रा का दूसरा दिन, यात्रा में उत्‍साह से शामिल हो रहे है नागरिकगण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
देवास-  जिले में मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 26 अगस्‍त तक स्‍नेह यात्रा निकाली जा रही है। सर्व समाज को जागरूक करने के लिए ‘’स्नेह यात्रा”  देवास विकासखण्ड में निकाली गई। जिसमें अलवर राजस्थान से संत  मुक्तानंद महाराज पधारे एवं सभी ग्राम में घर जाकर रक्षा सुत्र बांधे। स्‍नेह यात्रा में दत्तोतर, नकलन, कोलूखेड़ी में सर्व समाज को एकजुट करने के लिए कथा प्रवचन किये गये।
     स्‍नेह यात्रा देवास से चलकर मेंढकी धाकड़, शिवगढ़  आगरोद हेमतपुरा, दत्तोतर, विजयागंज मण्डी, नकलन, कोलूखेड़ी, रालामण्डल, नलेसरा, लसुड़िया सोडा से देवास पहुंची। स्‍नेह यात्रा देवास में रात्रि विश्राम करेंगी। यात्रा में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद जिला देवास के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की गई। नवांकुर संस्थाओ से श्रीमती नीलम चौहान, नलेसरा से  अनिल शर्मा एवं मध्यप्रदेश जनअभियान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओ द्वारा सहभागिता एवं स्वागत किया गया।
      स्‍नहे यात्रा में देवास जिला समन्वयक  देवेन्द्र शर्मा, देवास ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीलम सोनी, टोंकखुर्द समन्वयक  राजेश सिसोदिया, कन्‍नौद समन्वयक  निरज द्वेदी, परामर्शदाता के पी. सिंह राजपूत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से  लाखन सिसोदिया,   कमलसिंह सूर्यवंशी,  हेमराज चौहान,  सतीश योगी,  दिलीप उपस्थित थे।
     जिले में स्‍नेह यात्रा सोनकच्‍छ विकासखण्‍ड में सोनकच्‍छ से प्रारम्‍भ होकर पांदाजागीर, बुदनगांव, नाराना, नानाधाराखेडी, सरसोदा, भलाईखुर्द, भलाईकला, जलोदिया, मोडारिया से खोनपीर पिप्लिया पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी।
97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!