बरझाई घाट में जंगली बंदरों को खाना न खिलाएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जंगल में बंदरों के लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए दोनों ग्राम पंचायत के बच्चों, बचत समूह की महिलाएं, वन सुरक्षा समिति द्वारा कुछ सप्ताह पहले फलदार पेड़ों के बीज घाट में बोए गये थे। बरझाई घाट में लोगों और वन्य जीवन दोनों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए समाज प्रगति सहयोग संस्था जनभागीदारी की दिशा में कार्य कर रही है। इस कार्य को सफल करने के लिए ग्राम सभा में जिस क्षेत्र में बीज बोए गए वहां मवेशी चराई पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पास किया गया।

ग्राम पंचायत सोबल्यापुरा में सरपंच अनुबाई लक्ष्मण सिंह परिहार की अध्यक्षता में शासन द्वारा प्रस्तावित 18 बिंदुओं की जानकारी पंचायत सचिव जगदीश मुजाल्दे ने दी जिस पर विस्तार से चर्चा के बाद  राम मंदिर परिसर की भूमि के मालिकाना हक का निराकरण करने तथा भिलट देव स्थान के जिर्णाेद्धार आदि विकास कार्यों का प्रस्ताव भी पास किया गया। अपनी पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने के लिए उपस्थित जन समुदाय ने दृढ़ संकल्प लिया। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!