मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत निगम द्वारा विभिन्न वार्डो से मिट्टी कलशों में नागचून पार्क में की गई संग्रहित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत नागचूून अटल सरोवर पर जलदेवी का पूजन महापौर  अमृता अमर यादव, निगमाध्यक्ष  अनिल विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि  अमर यादव, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण,  पार्षदगणों, शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों व गणमान्य जनों के द्वारा संपन्न किया गया । जलदेवी पूजन एवं हवन पश्चात शहर के विभिन्न वार्डो से एकत्र की गई मिट्टी के कलशों नागचून अटल सरोवर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में लाई गई, जहां विधि विधान के साथ इसे संकलित किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अटल सरोवर पर दोपहर में  मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल, माननीय विधायक  देवेन्द्र वर्मा माननीया महापौर  अमृता अमर यादव, निगमाध्यक्ष  अनिल विश्वकर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व महापौर  सुभाष कोठारी, सांसद प्रतिनिधि  अमर यादव, कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य  सोमनाथ काले, वरूण विक्की भावरे,  आशीष चटकेले,  अनिल वर्मा   नेता प्रतिपक्ष  दीपक मुल्लू राठौड  हरीश कोटवाले,  राजेश डोंगरे,  अरूण सिंह मुन्ना,  सुधांशु जैैन,  आशीष राजपूत,  राजेश तिवारी,  धर्मेन्द्र बजाज, पार्षद श्रीमती किरण प्रेमलाल गोयल,  मनोज मंडलोई, सहित पूर्व एम आई सी सदस्य  रियाज मार्शल  दिनेश दीना पवार, पूर्व पार्षद सुधीर साकल्ले, नीतिश बजाज,  मंगलेश तोमर, श्रीमती मुमताज बी, समाज सेवी एवं पूर्व पार्षद  सुनील जैन, केे साथ निगम के पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निगमायुक्त  नीलेश दुबे, उपायुक्त  सचिन सिटोले,  जाकिर जाफरी, सहित निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें ।

कार्यक्रम का प्रारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वललन कर किया गया । इस अवसर पर निगमायुक्त श्री दुबे ने शहर की जल व्यवस्था हेतु निगम द्वारा किये गये प्रयासों का उल्लेेख करते हुये बताया कि- अमृत 2.0 योजनान्तर्गत नर्मदा जल की पाइप लाईन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। भवष्यि में शहर की जल व्यवस्था हेतु एक सुदढ ढांचा तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  सेवादास पटेल ने सभी से पानी बचाने एवं पानी के दुरूपयोग नहीं किये जाने की अपील की। माननीया महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहां कि- हमारी परिषद ने शहर के जल संकट को कम करने के अनेकों कार्य किये है। पूर्व के वर्षो में जहां शहर में टेैंकरों से जल प्रदाय किया जाता था वहां अब हमने टैंकरों का करोडो रूपयों का खर्च कम कर शहर की बस्तियों में पाईप लाईन बिछाकर एवं छोटे बडे लीकेज रिपेयर करवाकर शहर को जल संकट से उबारा है। हमने 16 करोड रूपयों की लागत से शहर के बडे नालों का निर्माण कराया है। शहर में जहां जलभराव होता था वहां अब जलभराव नहीं होता। निगम द्वारा शहर की सडकों के निर्माण हेेतु कायाकल्प अभियान, शहर में 09 स्थानों पर संजीवन क्लिीनिकों के निर्माण की कार्यवाही प्रचलित है, वहीं अब ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण पूर्ण होेने कोे हैै। शहर में गरीब परिवारों को पट्टे दिये जाने, आयुष्मान कार्ड बनाये जाने, संबल कार्ड बनाये जाने में भी अथक प्रयास किये गये हैं। शहर की प्राथमिक शालाओं में मरम्मत कार्य के साथ ही टेंचिंग ग्राउण्ड पर कचरे के ढेर का निपटान किये जाने हेेतु भी हम प्रयासरत है। हमारे माननीय सांसद जी, विधायक जी और हम सभी शहर के विकास के लिये लगातार प्रयासरत है। माननीय विधायक  देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि- पूर्व में नागचून तालाब एवं सुक्ता जल से ही जल प्रदाय किया जाता था। अब हमने सुक्ता को नर्मदा जल के साथ जोडकर जल वितरण का कार्य समान रूप से किया है। आज शहर में सभी को समान रूप से जल मिल रहा है।

जहां पाइप लाईन नहीं थी वहां पाईप लाईन बिछाई गई हैै। शहर को वर्षभर पानी मिले इस हेतु आने वाले समय में हम राई से सहेेजला होते हुये चारखेडा तक सीधी पाइप लाईन बिछाने की योजना है। नागचून तालाब को जावर उद्वहन सिंचाई योजना से जोडने का प्रयास भी चल रहा है। एक करोड रूपये की राशि स्वीमिंग पुल निर्माण हेतु दी गई है। शीघ्र ही अत्याधुनिक स्वीमिंग पुल बनकर तैयार हो जायेगा । रिंग रोड हेतु तीन सौ करोड रूपये की लागत से बनने वाली योजना जल्दी ही मूर्त रूप लेने जा रही है । देशगांव से रूधी, हरसूद से देडतलाई, पंधाना से इंदौर रोड हेतु योजना तैयार है। हम मिलकर शहर का विकास कर रहे है। माननीय सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहां कि मेरी माटी मेरा देश शहीदों को नमन करने का कार्यक्रम है। इस तरह के कार्यक्रम पूरे भारत में हो रहे है जल्दी ही दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भी एक बडा कार्यक्रम होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदीजी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी की योजनाओं से क्षेत्र की समस्याऐं कम हुई है। हम शहर विकास में लगे हुये हैं। नागचून को उद्वहन सिंचाई योजना से जोडा जायेगा। हम सभी मिलकर शहर का सर्वागीण विकास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्यान मेें पौधारोपण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में निगम द्वारा भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मेयर इन काउंसिल सदस्य  सोमनाथ काले द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!