नर्मदापुरम – नर्मदा कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश अमृत महोत्सव की थीम पर निबंध, लेखन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई ।इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, समर्पण की भावना जागृत करना रहा। रंगोली और निबंध के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार अभिव्यक्त किए आकृतियों में लाल किला, स्वतंत्रता सेनानी, हर घर तिरंगा आदि के चित्र उकेरे।निबंध प्रतियोगिता में भारत देश की विभिन्नता में एकता, हर घर तिरंगा आदि थीम पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए ड्राइंग और पेंटिंग द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिका को सजा संवार कर प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया ।
जिसमें राष्ट्रीय त्योहार के प्रतीक चिन्हित किए गए थे। प्राचार्य डॉ ओ एन चौबे ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए और प्रेरक वक्तव्य दिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ एस सी हर्ने ने इसे प्रतियोगिता ना मानकर देश के प्रति अपनी अभिव्यक्ति बताया। डॉ कल्पना विश्वास, डॉ ममता गर्ग, नित्या पटेरिया ,मेघा रावत, डॉ मीना कीर, डॉ नीलू दुबे,डॉ रोशनी थापक, डॉ शोभा बिसेन, सुरभि भट्ट, सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 528

