अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज महिला इकाई द्वारा आज शाम 4 बजे से हरियाली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने बताया कि गौसांई मंदिर धर्मशाला गोलापुरा में महिला एवं बालिका वर्ग के लिए एकल नृत्य, सरप्राइज गेम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं होगी। हरियाली उत्सव का ड्रेस कोड हरा परिधान रहेगा। महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक ने सामाजिक महिलाओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Views Today: 2
Total Views: 76

