बैतूल में हुआ राज्य स्तरीय अग्निवीर टेस्ट भर्ती प्रक्रिया का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

छिंदवाड़ा, रायसेन, नागपुर, उत्तर प्रदेश होशंगाबाद, हरदा के युवाओं ने लिया भाग

बैतूल-  आगामी 20 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होने जा रही अग्नि वीर सैनिक रैली भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने के लिए जिले के युवाओं को पुलिस परेड ग्राउंड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस ग्राउंड में फिजिकल ट्रेनर पवन कुमार अहाके के नेतृत्व में राज्य स्तरीय अग्निवीर सैनिक रैली टेस्ट भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस रैली टेस्ट भर्ती में छिंदवाड़ा, रायसेन, नागपुर, उत्तर प्रदेश होंशगाबाद, हरदा सहित अन्य जिले के युवाओं ने भाग लिया।

फिजिकल ट्रेनर पवन ने युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही फिजिकल ट्रेनिंग दी। गौरतलब है कि पवन कुमार अहाके के तत्वावधान में प्रति वर्ष सैनिक रैली टेस्ट भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण के बारे में इस टेस्ट के माध्यम से पता चल सके। टेस्ट भर्ती प्रक्रिया में पुनीत, अनिल का विशेष सहयोग रहा।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!