
खरगोन- मेरी माटी मेरा देश अभियान अन्तर्गत शहर के प्रत्येक वार्ड से कलश संकलित कर नगर पालिका कार्यालय से कलश में अमृत माटी लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पोस्ट आफिस चौराहा से सराफा मार्केट होते हुए किला परिसर में 33 कलश के साथ पहुँची। किला परिसर में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा द्वारा शिलाफलकम का शिलान्यास कर शहीद जवान के परिजनों का सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने झण्डा वंदन किया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस दौरान भारत को 2047 में विकसित देश बनाने के लिए उपस्थित पार्षद, जनप्रतिनिधी अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलवाई गई। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कलश में लाई गई अमृत माटी को अमृत वाटिका में प्रतिस्थापित कर विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधांे का रोपण किया गया।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती छाया अरूण जोशी, एसडीएम भास्कर गाचले, नपा सीएमओ एमआर निगवाल, सांसद प्रतिनिधी राजेश रावत, पार्षदगण संतोष वर्मा, महेश वर्मा, रियाजुउदीन शेख, अदीब बाबा, मिडिया प्रभारी विनोद गोले, सहायक यंत्री श्रीमती पल्लवी पाल, उपयंत्री कमलाकान्त जोशी, सुश्री पूजा पटेल, श्रीमती अंकिता गौतम सहित गणमान्य नागरीक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

