सांस्कृतिक आयोजन में समेरिटंस अव्वल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
नर्मदापुरम- किसी भी आयोजन में प्रथम स्थान पाना एक प्रकार से समेरिटंस स्कूल के बच्चों की पहचान बन गया है। जिला मुख्यालय पर हुए आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समेरिटंस स्कूल की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। स्कूल के नृत्य को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।   इस नृत्य को संगीत प्रकार चंदन मंडल और नृत्य प्रशिक्षक मनीष तमांग द्वारा तैयार कराया गया था।
स्कूल में ध्वजारोहण, आयोजन हुए
देश का स्वतंत्रता दिवस समारोह समेरिटंस स्कूल संदीपनी परिसर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने जब सत्यमेव जयते, हम भारत माता के सपूत हम ही सच्चे वीर पर नृत्य प्रस्तुत किया तो सभी झूम उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डा अतुल सेठा,  गोपाल प्रसाद खड्डर ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर  सेठाने कहा कि हमारे देश का इतिहास सदियों पुराना है। भारतवर्ष ने ही समूचे विश्व को रह दिखाई है। देश ज्ञान विज्ञान में अग्रणी रहा है। बीच का काल ऐसा जरूर आया तब हमारे देश पर विदेशियों के आक्रमण हुए और देश परतंत्र रहा, लेकिन हमारे वीर सपूतों ने परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ा और देश को स्वतंत्र कराया। आज देश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा ह। हमें देश के विकास में सहभागी होना है।
कार्यक्रम में संस्था के निदेशक डा आशुतोष शर्मा, प्राचार्य  प्रेरणा रावत, मैनेजर श्रीमती शिखा खंपरिया, प्रकाश चंद्र उपाध्याय विशेष रूप से मौजूद थे।
समूह के महाकाली परिसर जुमेरती स्कूल में समाजसेवी विवेक भादोरिया ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य श्रीमती निधि दुबे ने आभार व्यक्त किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

Views Today: 2

Total Views: 140

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!