भारत की उन्नति के पथ पर ले जाएगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल-   अग्रसेन महाराज ग्रुज ऑफ इन्स्ट्टिूशन द्वारा स्वतंत्रता वर्षगांठ माइन्डस आई इंटरनेशनल स्कूल विनोबा नगर में मनाई गई। जिसमें संयुक्त रूप से  अग्रसेन महाराज विद्यालय गंज, माइन्डस आई इंटरनेशनल स्कूल,  अग्रसेन महाराज नर्सिंग कॉलेज,  अग्रसेन महारा प्राईवेट आईटीआई एवं  अग्रसेन महाराज विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों की उपस्थिति में संस्था अध्यक्ष डॉ.ओपी राठौर द्वारा तिरंगा फहराया गया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल राठौर, सचिव डॉ.रिशांक राठौर एवं सभी संस्था के प्राचार्य, स्टॉफ व विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत, घर-घर तिरंगा एवं देश भक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। साथ ही नाटक के माध्यम से बताया कि मेक इन इंडिया थीम पर चलकर भारत शीर्ष पर पहुंच सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की।

65 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!