Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खरगोन

नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में

1 min read
Text Size:

बड़वाह – स्थानीय नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
ध्वजारोहण विद्यालय के डायरेक्टर सुनील जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्कूल बैंड के साथ शानदार परेड करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। साथ ही प्राथमिक स्तर के बच्चों ने योगा का महत्व समझाते हुए योग की विभिन्न मुद्राएं बनाते हुए सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक  सुनील जैन ने देश गौरव का बखान करते हुए देश की प्रगति में देशवासियों को योगदान देने तथा नैतिक दायित्व को निभाने पर जोर दिया।

स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी प्राचार्य श्रीमती अमिता शर्मा, उप प्राचार्य अजय प्रजापति तथा संजय महाजन और शिक्षकगण उपस्थित थे।उक्त अवसर पर संस्था के शैक्षणिक निदेशिका श्रीमती नीतू जैन, डायरेक्टर आशीष जैन तथा समस्त शिक्षक गणों ने सभी विद्यार्थी और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply