अधिकमास की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान पूजन कर किया दान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बड़वाह – नगर सहित ग्रामीण अंचल में  अधिकमास की अमावस्या पर नावघाट खेडी स्थित नर्मदा तट पर अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन किया । नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों और अन्य शहरों से लोग पुण्य लाभ कमाने नर्मदा तट पहुंचे ।जहा स्नान दान के बाद मंदिरो में दर्शन लाभ लिया ।  अधिकमास के समापन और अमावस्या का संयोग होने से लोगों में दान पुण्य की उत्सुकता देखी गई ।

इस दौरान अल सुबह से नगर के इंदौर ईच्छापुर हाइवे पर यातायात का दबाव अधिक बना रहा । कईबार-बार जाम की स्थिति निर्मित हुई । अमावस्या पर हजार  श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया ।उल्लेखनीय है की नर्मदा में पानी का प्रवाह अधिक होने से श्रद्धालुओं को नर्मदा के किनारे स्नान करना पड़ा ।जिनकी सुरक्षा को लेकर घाट पर गोताखोरो की टीम तैनात की गई ।जबकि थाना प्रभारी प्रतिम सिंह ठाकुर द्वारा नर्मदा घाट पर पुलिस जवान भी तैनात किए

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!