Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

पवित्र पुरुषोत्तम मास में महिला मंडल द्वारा गौ माता का दान किया गया,

1 min read

 खंडवा-  श्रावण के इस पुरुषोत्तम मास में भोलेनाथ की पूजा अर्चना   के साथ ही दान का भी कॉफी महत्व है ,श्रावण के इस पवित्र माह में पूजा अर्चना एवं दान देने से परिवार में सुख शांति एवं पुण्य की प्राप्ति होती है, समाजसेवी व मुनी बाबा मंदिर के ट्रस्टी सुनील जैन ने बताया कि बजरंग चौक स्थित अति प्राचीन मुनी बाबा मंदिर  मे पुरुषोत्तम मास के चलते पूरे माह भगवान का सुबह पंचामृत से अभिषेक एवं तुलसी अर्चना काकड़ा आरती उत्सव के साथ की जा रही है

मंदिर में पंडित नवीन शर्मा के  मंत्रोचार के साथ भगवान  कृष्ण की पूजा  अर्चना कर मुनी बाबा  विट्ठल मंदिर महिला मंडली द्वारा भीमकुंड मंदिर के महंत दुर्गानंद गिरी जी महाराज को गौ माता की पूजा अर्चना करने के साथ ही गौ माता एवं उसके बछड़े का दान महाराज श्री  को  किया गया,  इस अवसर पर पंडित नवीन शर्मा, सुनील जैन, कमल महेश्वरी, बबल गंगराड़े ,छोटू मंत्री के  साथ ही महिला मंडल की मनोरमा तोमर, ममता पांचाल, ज्योति गंगराड़े, ज्योति अग्रवाल, जय नेहा शर्मा, मुन्नी बाई, चंद्रकांता चौहान, कृष्णा अग्रवाल, किरण पटेल एवं सभी महिला मंडल की सदस्य उपस्थित थी

72 Views

Leave a Reply