Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद मदनलाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर किया नमन

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद मदन लाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में अमर शहीद श्री ढींगरा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी  मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर, 1883 को पंजाब प्रांत में हुआ। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लिया। लंदन में  ढींगरा प्रख्यात राष्ट्रवादी विनायक  दामोदर सावरकर एवं  श्यामजी कृष्ण वर्मा के संपर्क में आए। वहाँ के सभी देशभक्त  खुदीराम बोस,  कन्हाई लाल दत्त,  सतिंदर पाल और  काशी राम जैसे क्रांतिकारियों को मृत्युदंड दिए जाने से क्रोधित थे। परिणाम स्वरूप इंडियन नेशनल एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव में  ढींगरा ने सर विलियम कर्जन वायली पर गोलियाँ दाग दीं। जुलाई, 1909 को  मदनलाल ढींगरा के केस की सुनवाई के बाद 17 अगस्त, 1909 को ब्रिटिश सरकार द्वारा उन्हें फाँसी दे दी गई।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply