मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

बैतूल- मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका अंतर्गत सांसद  दुर्गादास उईके, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष  महेश राठौर द्वारा हमलापुर स्थित अमृत वाटिका में पौधरोपण किया गया। इसके अलावा बैतूल गंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों के परिजनों का श्रीफल, तुलसी एवं शाल से सम्मान किया गया।

इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम की शिला पट्टिका लगवाई गई। कार्यक्रम में पंच प्रण की शपथ ली गई, राष्ट्रगान का गायन हुआ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, पार्षदगण एवं नागरिक उपस्थित थे।

119 Views

Leave a Reply