सयाजी द्वार पर वितरित किए 1100 तिरंगे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- सयाजी द्वार पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का महापर्व ध्वजारोहण एवं तिरंगों का वितरण कर अर्पण उपाध्याय, शुभम वर्मा  एवं शुभम पवार के नेतृत्व में मनाया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि एबी रोड सयाजी द्वार के समीप युवा साथी एकत्रित हुए।

जहां  बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात मिठाई वितरित कर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाज प्रमुख प्रवीण वर्मा, रमेश कौशल, प्रीतेश शर्मा ने 1100 राष्ट्रीय ध्वजों का विवरण राहगीरों को किया। पर्व को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त उपस्थित थे।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!