नि:शुल्क एम्बुलेंस भेंटकर करने वाले उप सरपंच का स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, युवा व समाजसेवियों का सम्मान किया गया। विगत दिनों अपने ग्रामीण क्षेत्र चौबापिपलिया में एंबुलेंस की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत के उप सरपंच सनी पटेल ने अपने जन्मदिन पर फिजुल खर्ची न करते हुए जनहित में निर्णय लेकर नई एम्बूलेंस को ग्रामीणो की नि:शुल्क सेवा हेतु समर्पित की थी।

सनी पटेल विगत कई वर्षो से समाजसेवा करते आ रहे है। उत्कृष्ट व समाजहित के कार्य को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर, कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने उप सरपंच सनी पटेल को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। पटेल के सम्मानित होने पर धर्मेन्द्र सिंह भाटी, आशीष चौधरी, अनिल माहेश्वरी, संजय चौधरी, सतीष पटेल, अर्जुन पटेल सहित ग्रामीणजनों, संस्था आस्था के सदस्यों एवं इष्टमित्रों ने बधाई दी।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!