Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

एलआईसी में स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा

1 min read
Text Size:

खंडवा- भारत के विश्वसनीय प्रतिष्ठान भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय में भारत की महानता, लोकतंत्र की अजेयता एवं देश की एकता और अखंडता को समर्पित देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाखा प्रबंधक  राजेश शर्मा द्वारा शान से तिरंगा झंडा लहराया गया। इस दौरान सेवानिर्वत प्रशासनिक अधिकारी नेहरु डिंडोरै, नरेश गोयल विशेष रुप से उपस्थित हुए। समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण के पश्चात विपणन और प्रशासनिक टीम के समक्ष शाखा के उत्कृष्ट अभिकर्ताओं मोहन पटेल, निर्मल मंगवानी, मुकेश गांवसिंधे, जयपाल सिंह चौहान, धीरज नेगी, राजकुमार सैनी, मनोज मालाकार सहित अनेक अभिकर्ताओं का सम्मान विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने पर पुष्प मालाओं, गोल्ड मेडल, शील्ड, ट्राफिया प्रदान कर सम्मान किया गया। इस मौके पर शाखा के अधिकारीगण चिंटू अजमानी, अविनाश सिप्पी, मुकेश वर्मा, पंकज जैन, भूरेश गोले, समीर नाथ ओझा, धीरज छाबड़ा, नरेंद्र बरुड, सुधाकर दुसाने सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। अंत में उपस्थितों का आभार सुधाकर दुसाने द्वारा माना गया।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply