Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

30 नहीं 31 अगस्त को बांधे भाई की कलाई पर राखी, शुभ मुहूर्त

2 min read
Text Size:

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा है, लेकिन इस भद्रा का साया होने की वजह से राखी बांधने की शुभ मुहूर्त को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि श्रावण पूर्णिमा पर भद्रा का साया हो तो भद्राकाल तक राखी नहीं बांधी जा सकती है। उसके समापन के बाद ही राखी बांधनी चाहिए, क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। 30 अगस्त को दिनभर भद्रा का साया है और इस दिन राखी बांधने के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं भाई को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त कब है

पंचांग के अनुसार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा। लेकिन 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत के साथ ही यानी सुबह 10 बजकर 58 मिनट से भद्रा शुरू हो जा रही है, जो रात 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी।

कब बांधे भाई को राखी

वैसे तो 30 अगस्त को रात में भद्रा समाप्त हो जा रही है, लेकिन रात में रक्षा सूत्र नहीं बांधना चाहिए। इसलिए 31 अगस्त 2023 को सुबह 07 बजकर 5 मिनट से पहले राखी बांध सकते हैं। इस दिन सुबह 5 बजे के बाद से सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक शुभ समय है
191 Views
What do you think?

Leave a Reply