Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

स्वतंत्रता दिवस पर भगवान शिव का तिरंगे से श्रृंगार किया

1 min read
Text Size:

खरगोन- पूरे देश में आज आजादी के 76 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है. इस मौके पर एक तरफ जहां लोग घर-घर में तिरंगा लगा रहे हैं, वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देशभक्ति सभी के सिर चढ़ कर बोल रही है तो ऐसे में भोलेनाथ भी क्यों पीछे रहते स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवग्रह की नगरी में धर्म और देश भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला खरगोन के कई शिवालयों में देशभक्ति का नजारा देखने में आया,स्वतंत्रता दिवस  के अवसर मंागरूल रोड पर साकेत नगर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को तिरंगे से सजाया गया।

और शिवलिंग का तिरंगे से विशेष श्रंगार किया गया । भगवान भोलेनाथ के दरबार में शिवभक्तों ने भगवान शंकर की आरती के बाद भारत माता की आरती की ओर भारत माता की जय के नारे भी लगायें । मंदिर समिति के प्रवीण जोशी,गिरीश परसाई,विजय मण्डलोई, प्रवीण वानखेडे ने बताया कि सावन मास में दिन भर पुजा अर्चना चलती रहती है सावन मास में रोजाना शिवलिंग का विविध रूपों में श्रृंगार किया जाता है।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply