सांसद पटेल ने पीजी कॉलेज में बॉस्केटबॉल कोर्ट व कंप्यूटर प्रयोगशाला का किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  नवनिर्मित बॉस्केटबॉल कोर्ट एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उद्घाटन महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष  दीपक कानूनगो की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सांसद श्री पटेल ने जन भागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालय में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही विद्यार्थियों के हित में और भी खेल मैदान व शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन भी दिया।

प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा ने बताया कि महाविद्यालय में कम्प्यूटर शिक्षा और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जन भागीदारी मद से 45 लाख रुपए से अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का निर्माण किया गया है। वहीं 19 लाख की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया गया है। सांसद श्री पटेल ने आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बास्केटबॉल दलो से परिचय लेते हुए उन्हें खेल भावना से विजय होने की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. गगन चौधरी ने बताया कि बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सेंट जूद, आदित्य विद्या विहार, महर्षि विद्या मंदिर व स्टेडियम की महिला व पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। महिलाओं की प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर एवं स्टेडियम टीम के बीच हुए फाइनल मैच में स्टेडियम टीम 26-10 से विजयी हुई। वहीं पुरुष वर्ग में आदित्य विद्या विहार और स्टेडियम टीम के बीच हुए फाइनल मैच में स्टेडियम टीम 36-10 से विजयी रही। बास्केटबॉल कोच उच्छम सिंह रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक साईं समर्थ हॉस्पिटल की तरफ से महिला व पुरुष दोनों वर्गों के विजेता एवं उपविजेता दल को ट्रॉफी व टी-शर्ट प्रदान की गईं।

       उद्घाटन समारोह में  रणजीत सिंह डंडीर,  कल्याण अग्रवाल,  परसराम चौहान,  मायाराम पाटीदार,  विकास बार्चे, बार काउंसिल खरगोन के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि  प्रकाश मंडलोई,  रविन्द्र यादव,  लक्ष्मण इंगले, जनसम्पर्क अधिकारी  पुष्पेंद्र वास्कले, निर्माण एजेंसी पीआईयू एवं आरईएस के अधिकारीगण, बास्केटबॉल असोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, पूर्व खिलाड़ी, जनभागीदारी समिति सदस्य, महाविद्यालयीन स्टाफ, विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!