राज्यपाल श्री पटेल ने नागरिकों को आज़ादी के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने सन्देश में कहा है कि- “सम्पूर्ण विश्व प्रत्येक क्षेत्र में भारत को आशा एवं संभावनाओं की नजर से देख रहा है।  “वसुधैव-कुटुम्बकम् ” का उद्घोष सारी दुनिया में हो रहा है। स्वतंत्रता का दिन शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और नए क्षितिज की ओर बढ़ने को प्रेरित करता है।”

 राज्यपाल श्री पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि “सबका साथ-विश्वास-प्रयास से सबका विकास” के सरकार के प्रयासों में योगदान दें। आजादी का अमृत काल, राष्ट्र-सेवा का कर्त्तव्य काल बन गया है। आइये हम सभी इस अमृतकाल में विकास के प्रकाश को वंचित वर्ग तक पहुँचाने और उनके जीवन को खुशहाल बनाने के प्रयासों में सहभागी बनें।

211 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!