अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग के पूजन का हुआ समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बड़वाह – इंदौर रोड स्थित आदर्श नगर कलोनी में अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में वर्षभर में महिला मंडल द्वारा कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। जहा इस वर्ष भी श्रावण मास के दो महीने प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ को भक्तों द्वारा 5000 बेलपत्र अर्पित किए जा रहे हैं । धार्मिक अनुष्ठान की जानकारी पंडित द्वारका प्रसाद शर्मा ने देते हुए बताया की पुरुषोत्तम मास में महादेव मंदिर में 25 से अधिक महिलाओ ने मिलकर प्रतिदिन मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया ।

जिसके बाद पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर विधि विधान से नर्मदा जल में विसर्जन किया । इस पार्थिव शिवलिंग के पूजन का समापन  मंदिर परिसर में आरती के पश्चात हुआ ।इस उपलक्ष में मंदिर परिसर में ब्राह्मण भोजन के साथ भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!