राज्यपाल मंगुभाई पटेल स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन पचमढ़ी में करेंगे ध्वजारोहण

नर्मदापुर- राज्यपाल  मंगुभाई पटेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के पचमढ़ी स्थित राजभवन में ध्वजारोहण करेगें।  कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह ने पचमढ़ी में राज्यपाल  पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम, मंच व्यवस्था, गणमान्य नागरिकों के आमंत्रण, ट्रैफिक, पार्किंग, सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यक्रमों के लिए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें।

84 Views

Leave a Reply