Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

दुकानो के सामने रखी सामग्री को निगम की टीम ने हटाया

1 min read
Text Size:

देवास- शहर मे आवागमन मे बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणो मे जिन व्यवसायको द्वारा अपनी दुकानो के सामने सडक पर अतिक्रमण कर विक्रय हेतु सामग्री रखी गई है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए निगम की टीम द्वारा स्थानिय पीठा रोड पर दुकानो के सामने सामग्री रखकर किये गये अस्थाई अतिक्रमणो को हटाया गया। टीम प्रभारी हरेन्द्रसिह ठाकुर ने बताया की व्यवसाईयो द्वारा अपनी दुकानो के सामने सामग्री रखकर अस्थाई अतिक्रमण करने पर निगम द्वारा अतिक्रमणो को हटाये जाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

साथ ही ईदगाह रोड क्षेत्र मे बिना लायसेंस संचालित चिकन की दुकानो को बंद करवाया गया। उल्लेखनिय है कि विगत दिनो महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को अवैध रूप से संचालित चिकन मटन की दुकानो की शिकायत प्राप्त हुई थी इसी को दृष्टिगत रखते हुए अवैध रूप से संचालित चिकन मटन की दुकानो पर निगम की टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply