सिद्धि विनायक भक्त मंडल ने किया सांकेतिक बंद का आव्हान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- सिद्धिविनायक भक्त मंडल के प्रदीप चौधरी ने बताया कि सिद्धिविनायक भक्त मंडल द्वारा विगत 5 वर्षो से निरंतर सावन माह में कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी दिनांक 20 अगस्त को कावड यात्रा आयोजित की गई है जिसकी सूचनार्थ हमारे द्वारा एबी रोड पर होर्डिंग लगाये गये थे जिसे राजनीतिक दबाव के चलते नगर निगम द्वारा निकाल दिया गया। जिसके विरूद्ध  हम नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देने गये ।

हमारे शांतिपूर्ण आयोजन के उपरांत भी नगर निगम ने आयोजकों के विरूद्ध पुलिस में आपराधिक प्रकरण दर्ज करवा दिया। हमारा आप सभी व्यापारी संगठनों से निवेदन है कि प्रशासन की इस दमनपूर्ण कार्यवाही के विरोध में सांकेतिक रूप से  अपने संस्थान बंद रखें। इस बंद में दूध डेेयरी, छोटे चाय दुकानदार, मेडिकल स्टोर एवं सब्जी व्यापारियों के लिये छूट रहेगी। हमारी संस्था सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रणी रही हैं कोरोना जैसी महामारी में भी हमारी संस्था ने अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया है। हमारा यह आयोजन पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक एवं धार्मिक है कृपया अपना सहयोग प्रदान करें।

150 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!