देवास- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद देवास ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की कक्षा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग से डीपीसी प्रदीप कुमार, हार्टफुलनेस संस्था से प्रवीण श्रीवास का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ब्लॉक समन्वयक नीलम सोनी ने कार्यक्रम के कोर्स, समाज कार्य में अपनी भूमिका सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। अंत में केपी सिंह राजपूत द्वारा बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू सदस्यो को तिरंगा अभियान देश सेवा, नशामुक्ति अभियान नशे से दूरी की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था से नीलम चौहान, जितेंद्र राजपूत, केपी कॉलेज छात्र सुरेश जायसवाल, सतीष योगी, टीना मालवीय, महेंद्र योगी, ऋषिराज सिंह, अभिक तिवारी, लखन सिसोदिया, मेंटर रामलखन उपस्थित थे। संचालन देवेद्र धाकड़ ने किया। आभार दिनेश उपाध्याय ने किया। उक्त जानकारी केपीसिंह राजपूत मेंटर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने दी।
Views Today: 2
Total Views: 74

