नगर में पंडित द्वारिका दास महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आठनेर- नगर के पंडित द्वारिका दास महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर के विभिन्न वार्ड में तिरंगा रैली निकालकर स्वतंत्रता दिवस मनाने का संदेश नगर वासियों को दिया इस संबंध में पंडित द्वारिका दास महाविद्यालय के प्रोफेसर श्री राठौर ने बताया कि रैली नगर के मुख्य बस स्टैंड मेन रोड बाजार चौक राम मंदिर मोहल्ला चक्रवर्ती मोहल्ला होते हुए कॉलेज परिसर पहुंची जहां पर इस रैली का समापन किया गया वहीं इस रैली को बाजार चौक स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने से गुजरी इस रैली को नगर परिषद के कर्मचारियों ने भी इस तिरंगा रैली का सम्मान किया और विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा इस तिरंगा रैली का नगर में जो आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संदेश नगर वासियों को कालेज के द्वारा दिया गया कि आप कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाएं और सभी लोग इस दिवस को तिरंगा रैली निकालने का उद्देश्य है कि प्रत्येक घर पर सभी नगरवासी तिरंगा लगाए और तिरंगा लगाना सभी नगर वासियों को अनिवार्य है इस हेतु यह रैली का आयोजन कर सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने का संदेश देने हेतु है रैली का आयोजन महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया था वहीं इस रैली को बाजार चौक में नगर परिषद आठनेर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दिनेश कुमार तिवारी द्वारा इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के अन्य भागों में एवं सभी से इस रैली में गगनभेदी नारे स्वतंत्रता दिवस अमर रहे ऐसे सभी गगनभेदी नारे लगाते हुए यह विशाल रैली नगर के अन्य एवं विभिन्न वार्डों में घूमते हुए अपने गंतव्य की ओर पहुंची।

191 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!