आबकारी टीम ने की अवैध हाथभट्टी शराब जप्त , कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम- कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमान अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत्त नर्मदापुरम बी के माखननगर क्षेत्र में ग्राम आरी, गनेरा एवं सांगाखेड़ा आदि क्षेत्रों में* अवैध मदिरा के परिवहन,संग्रहण,निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत इन क्षेत्रों में कार्रवाई की गई ।जिसमें ग्राम मनवाड़ा में 800 किलोग्राम लावारिस महुआ लहान ,ग्राम मड़वन में 900 किलोग्राम लहान एवं 30 लीटर हाथ भट्टी शराब, ग्राम आरी में 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा एवं ग्राम गनेरा में लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लाहन तथा दो आरोपियों से 4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब , इस प्रकार कुल 2700 किलोग्राम महुआ लहान एवं 64 लीटर महुआ शराब जप्त किया जाकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपियों की तलाश की जा रही है वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34 (1) का के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जमानत मुचलके में छोड़ा गया। आज की उक्त कार्रवाई में जप्त महुआ लहान एवं हाथ भट्टी महुआ शराब की कीमत लगभग ₹280000 आंकी गई है।  उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राम दत्त शर्मा, आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र वारंगे एवं विकास लोखंडे का सराहनीय योगदान था। जिला आबकारी अधिकारी  अरविंद सागर ने बताया कि आबकारी विभाग नर्मदा पुरम द्वारा अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण ,निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ पूरे जिले में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। आगे भी अवैध मदिरा के खिलाफ सक्रिय मुखबिरों से सूचनाएं प्राप्त कर निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!