Skip to content
Thursday, 29 October 2026
बैतूल

भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण के हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड वितरित

2 min read
Text Size:
बैतूल- नगरपालिका बैतूल द्वारा मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत कार्य करने वाले भवन निर्माण के मजदूरों को कर्मकार कल्याण मंडल के श्रमिक कार्ड वितरण किए गए। श्रमिक कार्ड वितरण में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, सामान्य प्रशासन समिति के सभापति नितेश पिंटू परिहार व भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाब राव गायकवाड उपस्थित थे।
भवन निर्माण मजदूर संघ के रूपलाल गोहे मीरचंद साहू राजू बारस्कर राजेंद्र कनेरे ने नगर पालिका अध्यक्ष व सामान्य प्रशासन समिति के सभापति का स्वागत किया।
25 हितग्राही हुए लाभान्वित
भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाबराव गायकवाड ने बताया कि जो लोग भवन निर्माण का काम करते हैं ऐसे लगभग 25 श्रमिकों को यह कार्ड वितरण किए गए है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर ने सभी भवन निर्माण का कार्य करने वाले मजदूरों को संबोधित करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उसमें प्रमुख रूप से प्रसूति सहायता, चिकित्सा सहायता, विभाग सहायता, शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, कौशल प्रशिक्षण योजना आदि सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जो हितग्राही भवन निर्माण का काम करते हैं वह नगर पालिका में आवेदन देकर अपना श्रमिक कार्ड बनवाएं।
अधिक से अधिक पंजीयन करवाए श्रमिक 
सामान्य प्रशासन के सभापति पिंटू परिहार ने उपस्थित सभी श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताया कि भवन निर्माण के कार्य करने वाले मजदूर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक पंजीयन करवाएं व अपने बच्चों को विदेश में शिक्षा हेतु भेजे। उन्होंने नगरपालिका में आने वाली समस्याओं को हल करने की बातें कही। इस अवसर पर नगरपालिका के शोभाराम वरकडे, दिनेश आर्य, भवन निर्माण मजदूर संघ के इमरत पेंद्राम, गंगाराम साहू, गीताराम वानखेडे, दिनेश बर्डे, संतोष वानखेडे, हेमंत साहू, शंकर साहू, जानकी बाई, यशोदा खंडागरे, मुकेश चढोकार, दीपक कनेर सहित मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
138 Views
What do you think?

Leave a Reply