Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चे समझेंगे सांइस की बारीकियाँ

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रूचि विकसित करने और विज्ञान की जटिल अवधारणओं को सहजता से समझाने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र ने मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी प्रारंभ की है। रीजनल साइंस सेंटर भोपाल  के सहयोग से संचालित प्रदर्शनी वाहन को राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक  धनराजू एस. ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  धनराजू ने मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी के परिचयात्मक साहित्य का विमोचन भी किया।

उल्लेखनीय है कि, राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रदर्शनी को राज्य के अलग- अलग जिलों में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी को बस सिवनी, मंडला और डिण्डोरी जिलों के विभिन्न स्कूलों में जायेगी। यह प्रदर्शनी वाहन प्रत्येक जिलें के चयनित 30 केन्द्रों (स्कूल) में अर्थात तीनों जिले के 90 केन्द्रों पर 3-3 तीन दिन रुक कर, आसपास की समस्त शालाओं के बच्चे एवं शिक्षकों को विज्ञान के क्रियात्मक मॉडल से सांइस की बारिकियों को समझने के अवसर उपलब्ध होंगे। वाहन में रखे क्रियाशील मॉडल और उपकरणों के साथ ही साइंस फिल्म शो एवं विभिन्न गतिविधियों से बच्चे एवं शिक्षक सहज रूप से विज्ञान की बारीकियों को जानेंगे।

प्रदर्शनी बस सिवनी के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र से रवाना हुई। इस दौरान रीजनल सांइस सेंटर के परियोजना समन्वयक  साकेत सिंह कौरव, राज्य शिक्षा केन्द्र के संयुक्त संचालक  डॉ. संजय पटवा, परियोजना समन्वयक डॉ. बी. बी. पी. गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply