चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी
खंडवा- भारत को हिन्दू राष्ट्र और अखंड भारत के संकल्प के साथ जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा के हजारों कावड़ियों ने ओंकारेश्वर मां नर्मदा जल लेकर शहर में प्रवेश किया। महादेवगढ़ सरंक्षक अशोक पालीवाल ने कावड़ियों को भारत हिन्दू राष्ट्र और अंखड भारत के साथ पौधारोपण का संकल्प दिलाते हुए कावड़ यात्रा की शुरूआत की। इंदौर नाके से प्रारंभ हुई यात्रा में बम्ब-बम्ब भोले, भोलेनाथ भोले शम्भू के जयकारों के बीच बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर हजारों कावड़िए हाथों में कावड़ व भगवा ध्वज लिए शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शाम को महादेवगढ़ पहुंचे। यहां कावड़ियों ने मां नर्मदा के जल से महोदव का जलाभिषेक कर आरती उतारी।
कावड़ यात्रा का जगह-जगह मंच लगाकर समाजिक संस्थाओं, संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शहर में कावड़ यात्रा के भ्रमण के दौरान पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों के मार्गो की गलियों में बेरिकेटिंग कर उन्हें बंद कर दिया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान नजर रखे हुए वहीं ड्रोन कैमरों से भी यात्रा की निगरानी जा रही थी। सैकड़ों पुलिस जवान भी कावड़ यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। कावड़ यात्रा इंदौर नाके से मेन हास्पिटल, नगर निगम, बांबे बाजार, केवलराम चौराहा, बुधवारा बाजार, मालीकुंआ, बड़ाबम, रेलवे स्टेशन, सिटी कोतवाली, कहारवाड़ी बजरंग चौक, होते हुए शाम को महादेवगढ़ मंदिर पहुंची। यात्रा में महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल के साथ विधायक देवेन्द्र वर्मा, अतुल अग्रवाल, महादेवगढ़ मंदिर मातृशक्ति प्रमुख शारदा शर्मा, सृष्टि दुबे, स्नेहा पाराशर, रश्मि मोनू गौर, प्रिया लाड़, रितु चौहान, मोना पवार, देवांशी गंगराड़े सहित हजारों की संख्या में कावड़िए शामिल हुए।
Views Today: 2
Total Views: 164

