सापना के एक मकान, गन्ना बाड़ी में अवैध रूप से रखा था सागौन चिरान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
आरोपी के विरुद्ध वन अपराध अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई
बैतूल- ग्राम सापना में वन विभाग के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। यहां एक मकान और गन्ना बाड़ी से बड़ी मात्रा में सागौन चरपट जब्त की गई है। आरोपित ने अवैध सागौन घर में जमा कर रखी थी। वन विभाग द्वारा तलाशी के दौरान अवैध सागौन मिलने पर आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
 वनमंडलाधिकारी दक्षिण (सा.) वनमंडल से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय वन अमले को गश्ती के दौरान प्राप्त सूचना पर वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल (सा.) विजयानन्थम टी.आर. (भा.व.से.) के निर्देशन में उप वनमंडलाधिकारी, आमला (सा.) आशीष बनसोड़ (रा.व.से.) द्वारा जारी सर्च वारंट के तहत वन परिक्षेत्र अधिकारी आमला (सामान्य) आर.एस. उईके द्वारा वन परिक्षेत्र आमला /
ताप्ती (सा.) के स्टाफ का संयुक्त रूप से दल गठित कर ग्राम सापना में सन्नी पिता श्याम वर्मा के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सन्नी पिता श्याम वर्मा के मकान, गन्ना बाड़ी में अवैध रूप से रखा हुआ सागौन चिरान (चरपट) कुल 49 नग 0.612 घ.मी., वनोपज की कीमत लगभग 30 हजार 306  जब्त की गई। संबंधित के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 422/44  पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) एवं मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
113 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!