खंडवा- प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास में महादेव गढ़ की विशाल कावड़ यात्रा निकली। जिसमें हजारों की संख्या में कावड़िया शामिल हुए ।समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महादेव गढ़ के संस्थापक अशोक पालीवाल के मार्गदर्शन में तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर केसरिया टीशर्ट एवं हाथों में केसरिया ध्वज लहराते हुए हजारों कावड़िया महादेव गढ़ खंडवा के लिए रवाना हुए ।ओंकारेश्वर से खंडवा तक गांव गांव में समरसता का भाव लिए फूल बरसाकर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सूत मिल यह यात्रा डीजे की धुन पर भोले बाबा के भजनों पर झूम झूम कर कावड़िए उत्साह से नृत्य कर रहे थे। बोल बम हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था। शहर में कावड़ यात्रा के लिए राजनीतिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सैकड़ों स्वागत मंच लगाए गए और स्वागत मंच से पदाधिकारियों ने कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं यात्रा में साथ चल रहे साधु संतो के साथ ही अशोक पालीवाल विधायक देवेंद्र वर्मा का स्वागत किया।

महापौर अमृता अमर यादव व एमआईसी सदस्यों ने नगर निगम परिसर पर कावड़ यात्रा का स्वागत किया। वहीं भाजपा नगर मंडल की ओर से भी कई स्थानों पर सुधांशु जैन, आशीष राजपूत ,दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, कैलाश राठौड़, , जीवन डिंडोरै, शिवराज मेहता व पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के साथ ही भाजपा के संगठनों द्वारा स्वागत किया गया वहीं सांसद मित्र मंडल द्वारा केवलराम पेट्रोल पंप पर सांसद के भतीजे गजेंद्र पाटील, विजय महाजन प्रवक्ता सुनील जैन , चंद्रेश पचोरी, कपिल अंजने, संदेश गुप्ता, मंगू सिंह दरबार ,लोकेंद्र सिंह गौर , संटी चौबे, अनिल भगत के साथ ही शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया। जहां सभी ने महादेव गढ़ भोले बाबा के दर्शन कर जल चढ़ाया एवं प्रसादी ग्रहण की अंत में अशोक पालीवाल ने सभी कावड़ियों के साथ ही शहर वासियों का आभार माना
Views Today: 2
Total Views: 144

