स्काउड हमें संस्कारित बनकर समाज व राष्ट्र के प्रति जीना सिखाती है: लखेरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सीएम राइज स्कूल में हुआ विकासखंड स्तरीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन

भैरूंदा। स्काउड हमें मानवीय गुणो के विकास के साथ संस्कारित नागरिक बनकर समाज व राष्ट्र के लिए जीना सिखाती है। हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित कर साहसिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाकर सदैव स्वस्थ्य व तनावमुक्त रखती है। उक्ताशय की बात जिला स्काउट कमिश्नर राजेश लखेरा ने सीएम राइज स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय बिगनर्स कोर्स के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश जिला संघ सीहोर द्वारा राज्य मुख्यालय के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों पर भारत स्काउट गाइड की परम्परानुसार स्कार्प पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश मेवाड़ा जिला संगठक स्काउट सीहोर एवं रमेश चंद मेवाड़ा जिला सचिव सीहोर द्वारा किया गया। बीईओ भूपेश शर्मा ने बताया कि हमें आपस में मिलकर काम करना है और सभी शालाओं में स्काउट की गतिविधियों को बढ़ाना है। वहीं जिला सचिव रमेश चंद्र मेवाड़ा ने सभी को अवगत कराते हुए बताया की स्काउट से बच्चों में ईमानदारी, स्वप्रेरणा और राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरुस्कार भी प्राप्त कर अपने जीवन में अहम मुकाम हासिल कर सकते हैं। सीएम राइज स्कूल के स्काउट प्रभारी मोहम्मद सागर खान द्वारा स्काउट का इतिहास,नियम,प्रतिज्ञा संगठन की जानकारी दी। विद्यालय में दल प्रारंभ करने की विधि इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया और आयोजन के मुख्य अतिथियो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट किए गए।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!