-दो दिन में 21 मामले दर्ज, 1580 किलो लाहन जप्त
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग हरदा ने अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। आबकारी विभाग के दल ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी ए.एस. बघेल एवं डी.एस. चौहान के नेतृत्व में 27 एवं 28 अक्टूबर को हरदा शहर के खेड़ीपुरा, रन्हाईकला, कायागांव, छोटी हरदा व करताना, खिरकिया वृत्त के ग्राम कुकड़ापानी, कालकुंड, राजपूत ढाबा, सोमगांव, अजरूत रैयत, खंडेलवाल ढाबा व जामाखोह में दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपियों से 76 पाव देशी मदिरा प्लेन, 1 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की, 22.5 लीटर महुआ शराब एवं 1580 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 21 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 1,69,349 रुपये है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल, दिनेश सिंह चौहान, आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर एवं समस्त आबकारी आरक्षकों व नगर सैनिकों का योगदान रहा।
आबकारी विभाग हरदा का अवैध शराब पर कड़ा प्रहार





